बीते कुछ दिनों से चल रहे सियासी संग्राम ने उत्तर प्रदेश में लोगों को हिला कर रख दिया है, पर आज ताज होटल में पत्रकारों को दी गयी पार्टी में शिवपाल यादव का वही पुराना अंदाज़ दिखा। इतनी विपरीत परिस्तिथियों में भी शिवपाल यादव के मुख पर हमेशा एक मुस्कान बनी रही।
गम भुला “कसमें-वादे” गुनगुनाते दिखे शिवपाल :
- समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से भारी मतभेद चल रहे हैं।
- इसी बीच पार्टी में कई तरह के उठा पटक देखे गए।
- परंतु नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही शिवपाल द्वारा पत्रकारों को पार्टी दी गयी।
- इस पार्टी में शिवपाल अपने गम भुला “कसमे वादे प्यार वफ़ा सब, बातें हैं बातों का क्या” गाना गाते नज़र आये।
- इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शिवपाल सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं।
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच आज पत्रकारों की पार्टी में चाचा शिवपाल ने गाया गाना, सुनिये और आनन्द लीजिये। pic.twitter.com/ujAIhSWyCD
— Vedank Singh (@VedankSingh) January 1, 2017
मुलायम की तबियत हुई खराब :
- पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ गयी है।
- बताया जा रहा है कि उन्हें उच्च रक्त चाप की तकलीफ थी।
- इसके साथ ही उन्हें दाँतों में दर्द की भी शिकायत है।
- डॉक्टरों ने चेक-अप किया और बताया कि कोई गंभीर बात नहीं है।
यह भी पढ़ें : मुलायम सिंह की हर बात मानना जरूरी नहीं – नरेश अग्रवाल
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Org Desk
Author of uttarpradesh.org. न्यूज़ पोर्टल. सबकी बात समय के साथ. हर खबर आपको सबसे पहले पहुँचाने की जिम्मेदारी हमारी. राजनीति से लेकर रंगमंच तक की हलचल का हर अपडेट