उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने शुक्रवार 20 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर चर्चा की।

कांग्रेस को 54 सीटें मिलनी चाहियें:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने शुक्रवार 20 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को पिछले जनाधार के तहत 54 सीटें मिलनी चाहियें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अमेठी विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी के पास ही रहेंगी।
  • सूत्रों के अनुसार, इन्हीं सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन में दरार पड़ी थी।

RLD के जाने के बाद 54 से 85 सीटें की गयी थीं:

  • सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि, कांग्रेस को हम 85 सीटें दे सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, महागठबंधन से RLD के जाने के बाद सपा ने 54 सीटों को बढ़ाकर 85 सीटें कर दी थीं।

रायबरेली में कांग्रेस को 1 सीट:

  • सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने आगे कहा कि, रायबरेली में कांग्रेस को 1 सीट दी जाएगी।
  • ज्ञात हो कि, सपा ने RLD के बाहर होने के बाद कांग्रेस की 20 सीटें बढ़ाई थी।
  • सूत्रों के मुताबिक, सपा 2012 के 54 प्रत्याशियों को टिकट देने पर राजी है।

ये भी पढ़ें: वीडियो: बंद कमरे में 2 लड़कियों के गाए गाने ने सोशल मीडिया पर मचायी धूम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें