यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूं तो सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, सपा ने अपने विधानसभा उम्मदीवार घोषित करने के साथ ही चुनावी तैयारियों को अन्तिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबरा से राज्य की कमान दिलाने के लिए चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुट गयी है।

  • इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में पहली बार सपा के महिला सभा की कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट करती नजर आयेंगी।
  • मालूम हो कि सपा महिला सभा इन चुनावों में पार्टी के प्रचार में अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है।
  • सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीता सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए महिला सभा ने अभी से कमर कस ली है।
  • जिले की सभी विधानसभा सीटों पर महिला सभा कि महिला पदाधिकारी अखिलेश सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही हैं।
  • उन्होने बताया कि हम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं।

बूथ पर होंगी महिला कार्यकर्ताः

  • महिला सभा जिलाध्यक्ष नीता सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब जिले के प्रत्येक बूथ पर एक महिला कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी।
  • नीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ता को तैनात करने के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को बूथवार सूची तैयार करने के निर्देश दिये गए है।
  • बूथवार सूची तैयार होने के बाद जिले के सभी बूथों पर सपा एक महिला कार्यकर्ता की सेवाएं लेगी।
  • ये महिला कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें