देश भर के राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सोमवार, 28 नवम्बर को “भारत बंद” की योजना बनायीं थी। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी भी नोटबंदी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रही है।
सपा कार्यकर्ताओं ने जाम किया रेलवे ट्रैक:
- नोटबंदी के फैसले के विरोध प्रदर्शन के लिए राजनीतिक दलों ने 28 नवम्बर को भारत बंद बुलाया था।
- जिसमें उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी भी शामिल है।
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रदेश में नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
- सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में रेलवे ट्रैक को बाधित कर नोटबंदी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया है।
बघाहड़ा ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन:
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इलाहाबाद में नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
- यह प्रदर्शन इलाहाबाद के कर्नलगंज के बघाहड़ा ट्रैक पर किया जा रहा है।
- सपा कार्यकर्ताओं रेलवे ट्रैक को बाधित किया हुआ।
समाजवादी पार्टी नोटबंदी के विरोध में शामिल:
- 8 नवम्बर को नोटबंदी के फैसले के बाद से ही सपा ने केंद्र के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जनता को हो रही तकलीफों की आड़ में कई बार इस फैसले का विरोध कर चुके हैं।
- पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इस फैसले के विरोध में हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#SP workers
#sp workers demonetization protest
#sp workers demonetization protest ongoing
#sp workers demonetization protest ongoing allahabad
#sp workers demonetization protest ongoing allahabad uttar pradesh
#Uttar Pradesh
#इलाहाबाद
#उत्तर प्रदेश
#नोटबंदी के विरोध में सपा का प्रदर्शन
#भारत बंद
#सपा कार्यकर्ताओं ने जाम किया रेलवे ट्रैक
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार