उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में चल रही अंदरूनी उठापटक आख़िरकार शांत हो गयी है, सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए चुनाव में जुटने की बात कह दी है।

सपा कार्यालय पर फूंका गया अमर सिंह का पुतला:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार और परिवार में आख़िरकार सब कुछ ठीक हो गया है।
  • सपा प्रमुख ने सभी को चुनाव में जुटने के निर्देश जारी किये हैं।
  • इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर अमर सिंह का पुतला फूंका गया है।
  • इसके अलावा अमर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी।

यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला:

  • सपा नेता अमर सिंह के खिलाफ पार्टी के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
  • इस दौरान यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अमर सिंह का पुतला फूंका।
  • कार्यकताओं ने पुतला फूंकने के दौरान ‘अमर सिंह मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाये।
  • इसके अतिरिक्त सपा की यूथ ब्रिगेड ने अमर सिंह को पार्टी से निकालने की मांग भी की है।

सीएम ने बिना नाम लिए अमर सिंह पर साधा था निशाना:

  • सपा में पिछले कुछ दिनों से चल रही आंतरिक कलह आख़िरकार सड़क पर आकर खत्म हो गयी है।
  • वहीँ यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह का पुतला फूंककर उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश ने बिना नाम लिए अमर सिंह को इस कलह का जिम्मेदार बताया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें