Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कुशीनगर: सपा जिलाध्यक्ष के विरोध में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav bungalow dispute, Expert team will check breaking burst

Akhilesh Yadav bungalow dispute, Expert team will check breaking burst

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विदेश से लौटकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी है। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष से मांग की है कि तत्काल इस नेता को उसके पद से बर्खास्त किया जाए।

सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा :

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ बगावत कर दी। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दुदही ब्लॉक की भाजपा प्रमुख कुसमावती वर्मा के पक्ष में इलियास अंसारी द्वारा वोट मांगने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज थे। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि यदि सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी भाजपा प्रमुख का समर्थन न किया होता तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता। सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंककर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से उनके निष्कासन की मांग कर दी है।

13 जुलाई को होना था मतदान :

बीती 13 जुलाई को दुदही ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख कुसमावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होना था लेकिन कोरमपूर्ति के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस बारे में कहा जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा प्रमुख को जीत दिलाने में कुशीनगर सपा के जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मामले में सामने आये एक ऑडियो के आधर पर मीडिया में खबरें भी छपी थी। इसके बाद नाराज सपा कार्यकर्ता ब्लॉक के पास तिराहे पर एकत्र हुए और सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी का पुतला फूंक दिया।

ये भी पढ़ें-

काशी की सड़कों पर निकलकर पीएम मोदी ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

यूपी में 50 माइक्रोन तक पतली पॉलीथिन प्रतिबंधित, जुर्माना और जेल का भी प्रावधान

Related posts

मुज़फ्फरनगर-ससुराल वालो ने की दामाद की जूतों से पिटाई

kumar Rahul
7 years ago

जानें किस शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

Desk
2 years ago

पठान मूवी के लिए टिकट किये जा रहे ब्लैक

Desk
1 year ago
Exit mobile version