उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गठबंधन हो चुका है। गठबंधन के तहत सपा ने 105 सीटें कांग्रेस को दी हैं। जिसके बाद टिकट वितरण पर भी पार्टी में घमासान शुरू हो गया है।

रामगोपाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:

  • यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है।
  • गठबंधन के तहत कांग्रेस को 105 सीटें दी गयी है।
  • हालाँकि, कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद समाजवादी पार्टी में भी घमासान शुरू हो गया है।
  • सपा नेता रामगोपाल यादव के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, गठबंधन के बाद कुछ सीटें कांग्रेस के खाते में जाने के बाद से कार्यकर्ता नाराज हैं।
  • रामगोपाल यादव के आवास पर गाजियाबाद और नोएडा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

रामगोपाल यादव ने दिया आश्वासन:

  • सपा नेता रामगोपाल यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
  • कार्यकर्ता गठबंधन के बाद कुछ सीटें कांग्रेस के पास जाने से नाराज हैं।
  • सपा नेता रामगोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है।
  • उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि, समय के साथ सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव के तहत चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें