उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से बर्खास्त हुए युवा नेताओं की घर वापसी के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इन युवा नेताओं को पार्टी से बर्खास्त किया था।
अखिलेश यादव ने दी स्वीकृति:
- बुधवार 18 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवा नेताओं की पार्टी में वापसी करा दी है।
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने 9 युवा नेताओं के निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
- इन युवा नेताओं को सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया था।
इन युवा नेताओं की हुई वापसी:
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के बर्खास्त युवा नेताओं की वापसी करा दी है।
- जिसके बाद सभी युवा नेताओं को पार्टी में पदभार भी सौंप दिया गया है।
- विधान परिषद सदस्य संजय लाठर,
- सुनील सिंह यादव, आनन्द भदौरिया,
- अरविन्द प्रताप सिंह,
- उदयवीर सिंह,
- गौरव दुबे,
- राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड बृजेश यादव,
- प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा मो. एबाद,
- प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड दिग्विजय सिंह ‘देव’ प्रदेश अध्यक्ष, छात्रसभा की पार्टी में वापसी हो गयी है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव 5 केडी पहुंचे, आवास पर कार्यकर्ता मौजूद!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#national president akhilesh approval.
#national president akhilesh yadav
#national president akhilesh yadav approve 9 youth leaders to back in party.
#sp youth leader back in party after national president akhilesh approval
#उत्तर प्रदेश
#नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
#बर्खास्त युवा नेताओं की 'घर वापसी'
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#सपा
#समाजवादी पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार