उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की यूथ विंग मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपने समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी:

  • हाल ही में सपा परिवार में मचे घमासान के बाद समाजवादी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया था।
  • जिसके मद्देनजर सपा के यूथ विंग मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह यादव ने इस्तीफा दे दिया है।
  • प्रतिपाल सिंह यादव ने इस्तीफे की वजह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे की बर्खास्तगी को बताया है।

शिवपाल सिंह यादव ने किया था बर्खास्त:

  • मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।
  • जिसकी वजह प्रतिपाल सिंह ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बर्खास्तगी को बताया।
  • गौरतलब है कि, नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया था।
  • शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड समेत अन्य दो यूथ विंग के अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया था।

सपा प्रमुख के फैसले के विरोध में किया था प्रदर्शन:

  • शिवपाल सिंह यादव ने सपा की 3 यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पद से निष्कासित कर दिया था।
  • यूथ विंग के अध्यक्षों ने अखिलेश की जगह शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया था।
  • साथ ही प्रदर्शन कर यूथ विंग अध्यक्षों ने ‘मुलायम मुर्दाबाद’ के नारे लगाये थे।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख के आदेश पर सभी को निष्कासित कर दिया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें