नगर निगम पॉलीथिन के इस्तेमाल पर सख्त हो गया है। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इसे रोका जा रहा है। इस कड़ी में 72.5 किग्रा पॉलीथिन जब्त की गई। इसके अलावा, अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण किया गया। वहीं, गंदगी को लेकर डेरियों के विरुद्ध की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें :योजनाबद्ध विकास के लिए हवाई सर्वेक्षण करेगा नगर निगम! 

दूध डेरियों का चालान

  • नगर आयुक्त उदयराज सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में प्रतिबन्धित पॉलीथीन के विरूद्ध विशेष अभियान चल रहा है।
  • अभियान चलाकर जोन-एक के नवल किशोर रोड स्थित प्रतिष्ठानों से 35 किग्रा पॉलीथिन।
  • जोन-तीन में 6 .05  किग्रा, जोन-चार में चार किग्रा, जोन-सात में सात किग्रा पॉलीथिन।
  • जोन-आठ में 20  किग्रा यानि कुल 72.5 किग्रा पॉलीथिन और पॉलीथिन से बनी सामग्री जब्त की गयी।

ये भी पढ़ें : नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग चलायें संयुक्त अभियान!

  • जिससे विभाग ने 9,700 रुपए जुर्माना भी वसूल किया।
  • अभियान में जोन-5 स्थित सुजानपुरा रोड, चन्दरनगर, तालकटोरा रोड द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग नहीं पाया गया।
  • जोनल अधिकारी, जोन तीन व चार द्वारा नगर क्षेत्र में पशुपालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच दूध डेरियों का चालान किया गया।

एप्रेन न पहनने पर सुपरवाइजर को नोटिस

  • अपर नगर आयुक्त नन्दलाल सिंह ने संबंधित जोनल अधिकारी के साथ जोन चार के बाल्मीकि पार्क का निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण में यहां सफाई व्यवस्था के लिए तैनात सफाई कर्मचारी के एप्रेन न पहनने पर संबंधित सुपरवाइजर को नोटिस दिया।
  • यहां दो प्लाटों में कूड़ा पाये जाने पर कूड़ा हटवाये जाने के लिए संबंधित भूमि के स्वामियों को नोटिस दिये गए।
  • मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी, जोन चार को निर्देश दिये गए।
  • जोन पांच व आठ के तहत वार्डों में फॉगिंग करायी जा रही है।
  • सफाई निरीक्षकों ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक करने के साथ ही पंपलेट का वितरण किया।
  • क्षेत्र में मच्छर जनक परिस्थितियां पाये जाने पर 44 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।

ये भी पढ़ें :हाउस टैक्स बढ़ाने को तैयार लखनऊ नगर निगम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें