महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन, अल्लामा शिब्ली नोमानी और कैफी आजमी की सरजमीं आजमगढ़ में ऐसे तो अनेको रत्न जुड़े हुए हैं लेकिन इसमें फ्रेंक इस्लाम की चर्चा काफी जरूरी हो जाती है। आजमगढ़ में जन्मे फ्रेंक इस्लाम सुपर पावर अमेरिका की बड़ी शख्सियतों में गिने जाते है। अमेरिका का राष्ट्रपति रहते हुए बराक ओबामा के सलाहकार के साथ ही डेमाक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के मजबूत स्तम्भों में इनकी गिनती होती है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी इनके निजी रिश्ते है। ये अमेरिका में उद्योगपति के साथ ही राजनीतिक विचारक सिविक लीडर के रूप में विख्यात है।


  • आजमगढ़ से है ख़ास रिश्ता :
    • डा0 फ्रैंक एफ इस्लाम का जन्म उनके ननिहाल आजमगढ़ के कौरा गहनी में हुआ था।
    • प्राइमरी एजुकेशन कौरा गहनी में पूरी करने के बाद परिवार समेत वाराणसी चले गये थे।
    • 1969 में वे अमेरिका गये, वहां पर पढ़ाई पूरी करने के साथ ही बिजनेस में उतरे और आज नामी कम्पनी एफआईआईजी इन्वेस्टमेन्ट और स्टाक के मालिक है।
    • वे अमेरिका में राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी प्रसिद्ध है।
    • बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहते सरकार के स्माल इस्किल इन्ड्रस्ट्री के सलाहकार रहे थे।
    • साथ ही पिछले चुनाव में डेमाक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के लिए काफी फंड इकठ्ठा किया और चुनाव की कमान संभाली थी।
    • लेकिन फ्रैंक इस्लाम अपने जड़ आजमगढ़ को नहीं भूले और 2007 से हर वर्ष अपने गांव आते है।


    • ये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 13 करोड़ की लागत से फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम मैनेजमेन्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया।
  • इसमें एमबीए और एमबीए में पीएचडी की पढ़ाई करायी जाती है।
  • साथ ही जन्मस्थान कौरा गहनी गांव में एक बड़ा हेल्थ क्लीनिक बनवाकर समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे है।
  • अमेरिका से भारत भ्रमण पर निकले कैनेडी सेंटर ऑफ आर्ट्स के डायरेक्टर फ्रैंक इस्लाम फरवरी 2014 में आजमगढ़ आये।
  • उन्होंने अपने पूर्वजों की धरती को नमन किया था और उसके बाद से वे करीब हर वर्ष आजमगढ़ आते रहते है। 

                                                                   


UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें