सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सूत्रों ने बताया कि शेष सीटों को कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जायेगा। अगर यह महागठबंधन तैयार होता है तो बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी यह बड़ा झटका होगा। सूत्रों ने बताया कि मायावती ने शनिवार को बीएसपी के संयोजकों की बैठक बुलाई है। बसपा और सपा जल्द ही अमेठी और रायबरेली के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी तय कर सकती हैं।

  • राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को यूपी के महागठबंधन में तीन सीटें दी जाने की संभावना है।
  • समाजवादी पार्टी जनवरी महीने के अंत में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी।
  • पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव किस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे इसका भी अनौपचारिक ऐलान कर दिया गया है।
लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का है अधिकार: रामगोपाल यादव

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रो.रामगोपाल यादव ने यूपी के इटावा जिले में कार्यकर्ताओं से कहा कि छह सप्ताह के अंदर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। टिकट एक को ही मिलता है। कार्यकर्ता प्रत्याशी नहीं साइकिल देखकर जिताने का कार्य करें। इसके लिए दूसरे दलों के नाखुश लोगों से भी संपर्क करें।

  • उन्होंने कहा कि भाजपा के काम देश और जनता के हित में नहीं हैं।
  • लिहाजा जो दल इनके खिलाफ हैं, और साथ नहीं हैं।
  • उन्हें भी एकजुट होकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना होगा।
लोकसभा चुनाव मैनपुरी संसदीय सीट से ही लड़ेंगे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव

वरिष्ठ समाजवादी नेता राम गोपाल यादव ने ऐलान किया है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव 2019 लोकसभा चुनाव मैनपुरी संसदीय सीट से लड़ेंगे। शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘मेरे पास सपा बसपा गठबंधन की कोई जानकारी नहीं है। केवल पार्टी प्रमुखों को इस बारे में बारे में जानकारी होगी। अखिलेश यादव और मायावती ही इस बारे में एलान कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखा जाएगा तो यादव ने कहा, ‘आप कल्पनात्मक चीजों के बारे में बात क्यों कर रहे हैं।

  • साथ ही कहा कि चुनाव से पहले किसी भी तरह के गठबंधन पर पार्टी प्रमुख फैसला करेंगे।
  • आप गठबंधन का मतलब समझिए और यहां क्या हो रहा है।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें