विभिन्न मोहल्ले की समस्याओं को लेकर नगर निगम गंभीर नहीं। इसी का नतीजा है कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कहे जाने के बाद भी अभी तक मोहल्ला समितियों का गठन नहीं किया गया। हालांकि निगम के अधिकारी इसके लिए लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके समक्ष अभी तक समस्याओं के आने की व्यवस्था नहीं हो सकी है जिससे उनका निराकरण किया जा सके।

ये भी पढ़ें :वाह रे चालाकी! चमकती जगहों को ही गोद लेगा नगर निगम

नगर निगम की लापरवाही

  • दरअसल, प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मोहल्ला समितियों के गठन के निर्देश दिए थे।
  • नगर निगम के अधिकारियों को ये निर्देश राजधानी के विभिन्न इलाकों के लिए दिए गए थे।
  • उस दौरान अधिकारियों ने उनकी बात पर हामी भर ली थी।
  • बावजूद इसके लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी इनका गठन नहीं हुआ।
  • अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मंत्री की ओर से लिखित आदेश नहीं मिला।
  • लिहाजा, वे रुके हुए हैं। मोहल्ला समितियों में कुल 11 सदस्य शामिल किये जाने हैं।
  • इन सदस्यों में उक्त क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा व महिलाएं आदि भी शामिल होंगी।
  • ये समितियां माह में बैठक करेंगी। साथ ही क्षेत्र की नगर निगम से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाएंगी।

ये भी पढ़ें :मापदंडों को पूरा करने के लिए नगर निगम करेगा ये काम

  • उनके आधार पर निराकरण का कार्य भी किया जाना तय था।
  • मंत्री का कहना था कि इससे सभी क्षेत्रों की समस्याएं आसानी से आ जाएंगी।
  • जिनका निराकरण करना आसान होगा लेकिन, अधिकारियों ने इसमें रुचि नहीं दिखायी।
  • ऐसे में राजधानी के विभिन्न इलाकों में जलभराव से लेकर स्ट्रीट लाइटें आदि खराब होने संबंधी समस्याएं मौजूद हैं।
  • लेकिन, उनका निराकरण नहीं हो पा रहा।
  • नगर निगम यदि इन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हुआ तो स्थिति में सुधार न होगा।

ये भी पढ़ें :नगर निगम खुद खाली कराए तालाब की जमीन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें