आज सूबे में 250 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के करीब 16 लाख से अधिक कर्मचारी महाहड़ताल पर जा रहे हैं।

40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध:

  • उत्तर प्रदेश में 250 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के 16 लाख से अधिक कर्मचारी आज महाहड़ताल पर जा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, वो 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।
  • यह महाहड़ताल 3 दिन चलेगी।
  • इस दौरान राजधानी लखनऊ को हड़ताल, धरना प्रदर्शन और विधानसभा के घेराव भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।
  • गौरतलब है कि, हजरतगंज में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए किसी भी प्रकार की हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी है।
  • इस दौरान महाहड़ताल में पूरे प्रदेश से कर्मचारियों का दल इकठ्ठा होंगे।
  • महाहड़ताल नगर निगम कार्यालय से शुरू होगी, संब ओधन के बाद सभी लोग विधानसभा का घेराव करेंगे।

मांगे:

  • महाहड़ताल में करीब 16 लाख कर्मचारी आज शामिल होंगे।
  • उनकी मांगे हैं कि, संविदा सफाई कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण व्यवस्था को खत्म किया जाये।
  • कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शासकीय संकल्प 26 सितबर 1968 के आधार पर की जाये।
  • नगर निगम और नगर पालिका के 35 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें