रेड ब्रिगेड लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस को लोकप्रिय बनाने के लिए 18 दिवसीय (13 फरवरी से 2 मार्च) ‘सैल्यूट टू सरोजिनी’ कार्यक्रम किया जा रहा है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राष्ट्रीय गौरव सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस साल सरोजिनी की 140वीं जयंती के सम्मान में लखनऊ में अलग अलग 140 स्थानों पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका का आज तीसरा दिन था आज कई स्थानों पर कार्यक्रम किया गया।

आज कार्यक्रम की शुरुआत रेड ब्रिगेड लखनऊ और ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन ने मिलकर के.जी.एम.यू.(KGMU) में किया गया। सौ अधिक उपस्थित लोगों ने सरोजिनी को सैल्यूट किया। ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ सपना उपध्याय ने रेड ब्रिगेड के इस अभियान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा आजादी के संघर्ष का इतिहास में महिलाओं की भूमिका उजागर करने से महिलाओं में ताकत और नई चेतना का विकास होगा।

एक दूसरे कार्यक्रम में अपने आवास पर रेड ब्रिगेड की लड़कियों का हौसला अफजाई करते हुए अपनी बात की शुरुआत सरोजिनी नायडू प्रसिद्ध कथन ‘मुझे नारी होने पर गर्व है’ से की। आगे बोलते हुए कहा जब भी किसी भी तरह के ताकत की जरुरत होती है तो नारी के पास ही जाना पड़ता है।

इसके आलावा कई छोटे-बड़े चौराहों पर नुक्कड़ सभा और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ। रेड ब्रिगेड लखनऊ की संस्थापिका उषा विश्वकर्मा ने कहा कि इतिहास की मुख्य धारा से महिलाओं की भूमिका को नजरअंदाज कर दिया। हमारी कोशिश है कि इतिहास को किताब से निकाल कर आम लोगों की बीच लाया जाय। लक्ष्मी और आफरीन के अगुवाई में रेड ब्रिगेड लड़कियों सरोजिनी के जीवन के संघर्ष को मन झकझोर देने वाली नुक्कड़ नाटक किया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें