शुक्रवार को अमेठी आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान.

अमेठी:

सूबे में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिए जाने,महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण (महिला) की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला महिला चिकित्सालय एवं जिले में संचालित प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए शासन द्वारा नामित राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान का आगामी शुक्रवार को जिले में भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है।
अनीता सचान आगामी शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण का महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी सुनिश्चित कराएंगी।

Report – Ram

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें