प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने वृंदावन में किया शिव पूजन व गोसेवा

मथुरा-

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गौशाला में गऊ गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। साथ ही गोमाता को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने संपूर्ण प्रदेश वासियों से आह्वान किया है कि भारत माता और देश के सम्मान के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान में घर-घर तिरंगा फहराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान शिव से उनकी यही प्रार्थना है कि मोदी और योगी सरकार को शक्ति प्रदान करें, जिससे हम सब मिलकर गरीबों की सेवा करें। सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों के लिए संचालित योजनाएं गरीबों तक पहुंचें और वे लोग खुशहाल रहें।

Report:- Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें