उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
- इसके बाद हिंसा भड़क गई तो शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में जिलाधिकारी आकाश दीप ने शहर में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था।
- फिलहाल शुक्रवार सुबह हालात काबू में दिखे।
- कर्फ्यू लगा होने से बाजारों में दुकानें बंद हैं।
- चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबालों पैनी नजर बनी हुई है।
- एसपी लखीमपुर मनोज झा भी नजर बनाये हुए हैं।
- लोग घरों में कैद हैं, सड़कों पर सन्नाटा है और पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रहीं हैं।
- पुलिस लोगों से हालात सुधरने तक घरों में रहने की अपील कर रही है।
यह है पूरा मामला
- पुलिस के मुताबिक, शहर में एक धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया।
- उपद्रवियों ने शहर में कई जगहों पर वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की।
- इस बीच दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी भी हुई।
- इस हिंसा के बाद जिलाधिकारी आकाश दीप ने रात में कर्फ्यू जारी रहने का आदेश दिया था।
- स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
- हालाकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को शहर से भागते वक्त कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
- मौके पर पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
- इस घटना के बाद एक घर से हुई फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई थी जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
- इस मामले में डीजीपी जावीद अहमद ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- डीजीपी ने कहा कि कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ा है, फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है।
- आसपास के जनपदों से भी पुलिस फोर्स तैनात है।
- डीजीपी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डीजीपी ने चुनावी माहौल में प्रदेशवासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।
- वहीं एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि हालात काबू में हैं।
- शांति व्यवस्था बनाने के लिए फोर्स तैनात है।
- पुलिस ने तीन लोगों को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है, क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है।
कौन है आरोपी छात्र?
- एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कोतवाली पुलिस ने इस मामले के मुख्य अभियुक्त कक्षा 12 के छात्र महाराजनगर निवासी माज अहमद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
- पूछताछ में माज ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने अपने मकान में किराए पर रहने और पढ़ाई करने वाले आरिफ और फैजल के साथ यह वीडियो बनाया था।
- आरिफ ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया और फैसल धौरहरा का रहने वाला है।
- अभियुक्तों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं और 295 क, 153 (बी) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- उन्होंने बताया इस मामले में आला अधिकारियों ने एक बैठक करने का कायर्क्रम बनाया है इसमें भी उचित निर्णय लिया जायेगा।