Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: बीकेटी में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

Student Committed Suicide Body Found Hanged on Tree in BKT

Student Committed Suicide Body Found Hanged on Tree in BKT

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ लोगों ने इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करना बताया तो वहीं कुछ लोग हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने मृतक की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक के गले पर कसाव के निशान हैं। पोस्टमॉर्टम में मौत की असली वजह पता चल पायेगी। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीकेटी थाना क्षेत्र की है। यहां एसआर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में बॉयोटेक तृतीय वर्ष (अंतिम सेमेस्टर) में छात्र संजीव कुमार (20) पुत्र मनोज कुमार किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। संजीव बुनिया खुर्द तम्बौर सीतापुर का रहने वाला था। रविवार की शाम वह खाना खाकर सो गया था। रात में अचानक उठकर चला गया। लेकिन वापस नहीं आया। साथियों के मुताबिक, उसका शव एक पेड़ से काफी ऊंचाई पर राम सागर मिश्र सौ शैया अस्पताल के पास लटका मिला। सोमवार सुबह लोगों ने शव पेड़ से लटका देख पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ लोगों का कहना है कि मृतक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हो सकता है कि प्रेमिका से कोई बात होने के बाद उसने ये कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

इनपुट- ज्ञानेंद्र

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

सहारनपुर:- हरियाणा पुलिस ने यूपी के किसानों का धान हरियाणा में जाने से बॉर्डर पर रोका

Desk
2 years ago

रालोद की इफ्तार पार्टी से बसपा, कांग्रेस ने बनाई दूरी

Shashank
6 years ago

पूरा हुआ भाजपा सांसद का कार्यकाल पर नहीं बदला गांव का सूरत ए हाल

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version