यूपी में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली घटना ऊपर उनकी समय से सूचना न मिलने के मामले में आज एसपी शामली ने एक दिन के लिए एक छात्रा को सदर कोतवाली प्रभारी बनाया। यहां उन्होंने लड़कियों से सूचना पाने और पुलिस को महिलाओं और लड़की के बारे में बारीकी से जानकारी करने की बात कही। वहीं एक दिन के इन्स्पेक्टर बनाने के बाद छात्रा भी काफी खुश है और अपने आप लड़कियों और महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती है।

सुबह ही पहुंचकर संभाला कोतवाल का चार्ज

  • देश प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली घटना और समय से सूचना मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई ना होने से काफी निराशा रहती है।
  • लड़कियों और महिलाओं के बीच के फर्क को ख़त्म करने के लिए शामली जिले के हिन्दू कन्या इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा कोमल चौधरी को एक दिन का कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बनाया गया।
  • कोमल ने आज दिन निकलते ही कोतवाली में पहुंचकर चार्ज संभाला और पुलिस के दिन कार्य प्रणाली को जाना।
  • जबकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने पहले एक दो घंटे लड़कियों को कई जानकारियां दीं।
  • अधिकारियों ने एक दिन की कोतवाल के साथ थाना क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी।
  • कोमल ने लोगों से सवाल जवाब भी किये।

एसपी ने सिखाये कानून के गुर

  • जिले के एसपी डॉक्टर अजय पाल ने आकर लड़कियों से बात कर और उनसे शिकायत आने पर निस्तारण करने के तरीके बताये।
  • उन्होंने बताया कि लड़कियों की किस तरह शिकायत आती है और किस तरह से लड़की की पहचाना छिपाकर क़ानूनी कार्यवाही की जाती है।
  • उन्होंने इस बारे में बताया कि हमारे प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली घटना को ख़त्म करने और उनके साथ हुई घटना को समय से जानकारी मिलने के लिए ही एक दिन के लिए एक स्कूली छात्रा को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
  • उन्होंने बताया कि छात्रा को एक दिन के लिए इन्स्पेक्टर के पूरे अधिकार भी दिए गए।
  • वहीं एक दिन के लिए कोतवाल बनी कोमल काफी खुश है।
  • कोमल ने चार्ज संभालने के बाद कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों की मीटिंग ले उनको बैन डयूटी और लड़कियों के कॉलेज के बहार गस्त लगाने की बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें