Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सहारा प्रमुख की 95 वर्षीय माताश्री छवि रॉय का निधन, अंतिम संस्कार के लिए कोर्ट से मिली 4 सप्ताह की पेरोल!

roy

तिहाड़ जेल में बंद सहारा इंडिया समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की मां छवि राय का गुरुवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। 95 साल की छवि रॉय लंबे समय से बीमार थीं। पिछले दो सालों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, और इस दौरान वह डॉक्टरों की देखरेख में थीं।

सहारा प्रमुख की मां छबि रॉय का लंबे समय से बीमार थीं। उनके पति स्वर्गीय सुधीर चंद्र रॉय की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, छबि रॉय अररिया बिहार में जन्मी थीं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय माखन लाल दासगुप्ता था।

सहारा समूह ने एक बयान में कहा कि सहारा इंडिया परिवार के लिए मार्गदर्शक रहीं छवि रॉय का गुरुवार देर रात एक बजकर 34 मिनट पर निधन हो गया। ‘वह पिछले दो साल से गंभीर रुप से बीमार थीं और लखनऊ स्थित सहारा सिटी के एक अस्थायी अस्पताल में थीं।

सूत्रों के मुताबिक सहारा श्री अपने मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं।कहा जा रहा है कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। इस अपील पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई है। इस बीच लखनऊ स्थित सहारा शहर में उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई है।

कोर्ट ने सहारा प्रमुख को मां के अन्तिम संस्कार के लिए चार हफ्ते की पेरोल की स्वीकृति दे दी है।

 

Related posts

हरदोई: डीएम ने रिक्शा चालक के बेटे की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का लिया जिम्मा

Sudhir Kumar
6 years ago

बांदा में भूमिहीन मजदूर की भूख से तड़प कर मौत, जिलाधिकारी बोले, ‘नहीं था भूखा’!

Divyang Dixit
8 years ago

2019 में इस सीट से चुनाव लड़ सकते है अखिलेश

Shashank
7 years ago
Exit mobile version