उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सुल्तानपुर जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। जहाँ एक व्यक्ति एक पोस्टर लेकर पहुंचा था, पोस्टर में गायत्री प्रजापति को रामू प्रधान की हत्या का दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पहली जनसभा में पहुंचा था व्यक्ति:
- अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत मंगलवार को सुल्तानपुर से कर दी है।
- रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
- अखिलेश यादव की रैली में एक व्यक्ति एक पोस्टर लेकर पहुंचा था।
- पोस्टर में लिखा था कि, “अखिलेश भैया न्याय करो, रामू प्रधान के हत्यारे को बचाने वाले गायत्री प्रजापति वापस जाओ”।
- यह व्यक्ति अखिलेश यादव की पहली जनसभा में पोस्टर लेकर पहुंचा था।
पूर्व प्रधान को बचाने का लगा था आरोप:
- सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति पर रामू प्रधान की हत्या करने वाले को बचाने के आरोप लगे थे।
- संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धोएं गांव की महिला प्रधान संगीता के पति धीरेन्द्र कुमार की हत्या कर दी गयी थी।
- हत्या का आरोप गांव के ही पूर्व प्रधान पर लगा था।
- साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि, तत्कालीन सरकार में पूर्व प्रधान की जान-पहचान है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।
- इसके अलावा पूर्व प्रधान को बचाने में गायत्री प्रजापति का भी नाम आया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh rally
#gayatri for saving murderer.
#Gayatri Prajapati
#people of sultanpur uttar pradesh opposed gayatri for saving murderer.
#sultanpur crowd opposing
#sultanpur crowd opposing gayatri prajapati during akhilesh rally
#अखिलेश यादव
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#केंद्र सरकार
#गायत्री प्रजापति
#चुनाव प्रचार अभियान
#जनसभा संबोधन
#डिंपल यादव
#पार्टी प्रचार अभियान
#बहुजन समाज पार्टी
#भाजपा पर हमला
#भारतीय जनता पार्टी
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#विधानसभा चुनाव 2017
#सपा
#समाजवादी पार्टी
#सुल्तानपुर
#सुल्तानपुर में जनसभा का संबोधन
#सुल्तानपुर से प्रचार अभियान
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार