Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: तीन दिवसीय दौरे के दौरान सांसद मेनका गांधी ने इस धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया,फिर

सुल्तानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अखण्डनगर धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर किसानों को नहीं पाकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा क्रय केंद्र खुला हुआ है़… खुला हुआ है़ क्या बकवास लगा रखी है़।

धान क्रय केन्द्र की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने धान क्रय केन्द्र की अव्यवस्था पर नाराजगी प्रकट की और किसानों के धान को सरकारी रेट पर खरीदने का निर्देश दिया। इस दौरान सांसद मेनका गांधी ने धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण में अनिमितता की शिकायत पर क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।

धान क्रय केन्द्र की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो इसके लिए वह डीएम से बात करने की कही बात।

उन्होंने कहा किसान हमारी प्राथमिकताओं में है और हमेशा रहेगा एक- एक किसान को धान की उपज का सरकारी रेट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा धान क्रय केन्द्र की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो इसके लिए वह डीएम से बात करेगी। श्रीमती गांधी ने कहा चार दिनों के अंदर जिले के धान क्रय केन्द्रों पर सुचारू रूप से खरीद शुरू कराई जायेंगी।उन्होंने कहा किसानों को क्रय केंद्र पर कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। श्रीमती गांधी ने करौंदीकला में कहा कृषि कानून न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे।

जांच करवा कर नई सूची जारी करवाने का किया वादा।

वहीं मेनका गांधी मोतिगरपुर ब्लाक पहुंची तो प्रधान संघ के अध्यक्ष बबलू पांडे व क्षेत्र पंचायत सदस्य बॉबी सिंह ने ग्राम प्रधानों के साथ मोतिगरपुर विकास खण्ड में पीएम आवास (ग्रामीण) के आवंटन में अनियमितता की बात कही। बताया कि विकास खण्ड को केवल 61 आवास आवंटित हुए है तो सांसद ने जांच करवा कर नई सूची जारी करवाने का वादा किया है।

इनपुट: ज्ञानेंद्र तिवारी

Related posts

`मुलायम सन्देश यात्रा` निकालकर मुलायम सिंह करेंगे चुनावी शंखनाद !

Shashank
8 years ago

कांग्रेस को मिली मजबूती भाजपा पूर्व विधायक जेपी सिंह ने थामा दामन

UPORG Desk 4
5 years ago

सहारनपुर- एसएएम इंटर कॉलेज पर मतदाताओं का हंगामा

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version