प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र सौंपा। इस अवसर पर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री भगवती सिंह, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी रिछपाल सिंह, पार्टी प्रवक्ता अरविंद यादव और दीपक मिश्रा उपस्थित थे। सुंदरलाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने जारी किया। आदित्य यादव ने कहा कि सुंदर लाल लोधी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी बल मिलेगा और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत, प्रभावशाली एवं संगठित करने में सहायता मिलेगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें