Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल यादव ने सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Sunder Lal Lodhi Nominated UP State President of PSP Lohiya

Sunder Lal Lodhi Nominated UP State President of PSP Lohiya

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र सौंपा। इस अवसर पर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री भगवती सिंह, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी रिछपाल सिंह, पार्टी प्रवक्ता अरविंद यादव और दीपक मिश्रा उपस्थित थे। सुंदरलाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने जारी किया। आदित्य यादव ने कहा कि सुंदर लाल लोधी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी बल मिलेगा और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत, प्रभावशाली एवं संगठित करने में सहायता मिलेगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

वाराणसी में पिता का इलाज कराने आये जवान से की गयी गुंडागर्दी

UP ORG Desk
6 years ago

बागपत: मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा

Sudhir Kumar
7 years ago

ISC Result 2020 : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी ने बारहवीं परीक्षा में हासिल कीए 98 प्रतिशत अंक

Desk Reporter
4 years ago
Exit mobile version