उत्तर प्रदेश लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह बुधवार 18 जनवरी को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे थे। जहाँ दोनों के बीच काफी देर तक बैठक चली। बैठक के बाद लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बात की।

लोक दल के सिंबल पर चुनाव लड़ेगा मुलायम खेमा:

  • लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह बुधवार 18 जनवरी को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे।
  • यह मुलाकात सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के आवास 5 वीडी पर की गयी थी।
  • जहाँ दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बैठक चली।
  • बैठक के बाद सुनील सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, मुलायम सिंह के कई प्रत्याशी लोकदल के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगे।

पहले भी कर चुके हैं पेशकश:

  • लोक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि, मुलायम समर्थक लोक दल से चुनाव लड़ेंगे।
  • यह बात सुनील सिंह ने बुधवार को सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद कही।
  • गौरतलब है कि, लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले भी मुलायम सिंह यादव को इसकी पेशकश कर चुके हैं।
  • इतना ही नहीं सुनील सिंह तो मुलायम सिंह यादव को लोक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाने की बात कह चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें