[nextpage title=”mulayam” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध एक बार फिर से तेजी से उठता हुआ दिख रहा है। सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम-शिवपाल को न बुलाये जाने के बाद से दोनों नेता अखिलेश पर आक्रामक बने हुए हैं। शिवपाल यादव तो लगातार नयी पार्टी बनाने की बात कह रहे हैं। इस बीच 25 सितंबर को मुलायम सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस (mulayam singh yadav press conference) बुलाई है जिसमें उनके बड़ा ऐलान करने की चर्चाएँ हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam2″ ]

अलग मोर्चा बनायेंगे मुलायम :

  • सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा के तारघर मैदान पर होने जा रहा है।
  • इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जायेगा।
  • साथ ही मुमकिन है कि शिवपाल यादव पर भी कोई बड़ी कार्यवाई की जाये।
  • शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव को इस अधिवेशन में आने का न्यौता नहीं मिला है।
  • इस पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि अब तो नयी पार्टी बनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
  • 25 सितंबर को मुलायम सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है जिसमें उनके साथ एक बड़ा नेता भी होगा।
  • इस प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम के साथ लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह भी रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें, सपा के इस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश को लिखा पत्र

  • इसके बाद से कयासों का दौर शुरू है कि सपा का टूटना तो अब तय है।
  •  शिवपाल यादव तो यूपी चुनाव के नतीजे आने के पहले से नयी पार्टी बनाने की बात कह रहे हैं।
  • मगर अंतिम फैसला वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर आकर छोड़ देते हैं।
  • शिवपाल कहते हैं कि जैसा नेताजी चाहेंगे, हम सभी वैसा ही करेंगे।
  • साथ ही शिवपाल कहते हैं कि अखिलेश को अध्यक्ष पद वापस करके परिवार को एक करना चाहिए।
  • अगर समाजवादी पार्टी टूटती है तो इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव के नतीजो पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें, गड्ढामुक्त: नपेंगे 10 जिलों के 73 PWD अधिकारी!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें