समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना है। इसके पहले ही पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 25 सितंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है जिसमें वे कोई बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। इस बीच अध्यक्ष पद (party president post) को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है।

 

अध्यक्ष पद देने को तैयार :

  • समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध एक बार फिर से तेजी से उठता दिख रहा है।
  • राष्ट्रीय सम्मेलन पोस्टरों से मुलायम-शिवपाल का गायब होना इसी तरफ इशारा कर रहा है।
  • 23 सितंबर को लखनऊ में सपा का राज्य सम्मेलन है जिसमें नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा।
  • साथ ही 5 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को अध्यक्ष चुना जायेगा।
  • मगर इसके पहले ही पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह कुछ बड़ा फैसला लेने का ऐलान कर सकते हैं।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 25 सितंबर को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है।
  • चर्चा है कि सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह नयी पार्टी या मोर्चा बनाने का ऐलान करें।
  • मुलायम की इस पीसी में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें, वीडियो: लखनऊ में ट्रैफिक जाम में फँसे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

  • लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बड़ा बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी ने मुझे 25 सितंबर की प्रेस वार्ता में बुलाया है।
  • लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा बनाने पर प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम चाहे तो उनके लिए लोकदल का अध्यक्ष पद छोड़ सकता हूँ।
  • सुनील ने कहा कि वे मुलायम सिंह यादव को लोकदल का अध्यक्ष पद देने को तैयार हैं।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव सिर्फ यूपी के नहीं पूरे देश के नेता हैं।
  • सुनील सिंह ने कहा कि नेताजी को तीसरे मोर्चे की बागडोर संभालनी चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें