Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आजमगढ़: सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा

shivpal yadav secular morcha rally

shivpal yadav secular morcha rally

2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर लिया है। शिवपाल का कहना है कि सपा के असंतुष्ट और दरकिनार कर दिए गए नेताओं के लिए ये सेक्युलर मोर्चा बनाया गया है। इसके साथ ही सेक्युलर मोर्चे में नेताओं के शामिल होने आ सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बीच अखिलेश यादव के अध्यक्ष बनने से नाखुश कई बड़े नेताओं ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम लिया है।

महिला सभा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा :

शिवपाल यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा को बड़ा झटका दिया है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने पार्टी का दामन छोड़ कर सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया है। ये सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुनीता की महिलाओं में गहरी पैठ थी और वे सपा के कार्यक्रमों में महिलाओं की भीड़ जुटाने में हमेशा से महत्वपूर्ण साबित होती रही थी। सपा ने सुनीता के इस्तीफा देने के साथ ही बबीता चौहान को जिलाध्यक्ष बना दिया है।

शिवपाल की मानी जाती हैं करीबी :

सपा छोड़ने वाली सुनीता सिंह को शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है। जिले के तरवां क्षेत्र की रहने वाली सुनीता की महिलाओं के बीच प्रभाव को देखते हुए सपा ने उन्हें महिला सभा का जिलाध्यक्ष बनाया था। 2012 के विधानसभा चुनाव के पहले सपा की बसपा सरकार के खिलाफ किये गए तीन दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने में सुनीता ने अहम भूमिका निभायी थी। उस समय नरौली पर हुए पुलिस से विवाद में सुनीता सहित कई महिलाएं घायल हुई थी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

नवरात्रि के मौके पर 5 केडी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!

Divyang Dixit
8 years ago

बोरी में बंधा मिला लापता बच्चे का शव,गांव के बाहर मिला लापता मासूम का शव

Desk
4 years ago

पीएम मोदी ने की कैंसर के दो मरीजों की मदद!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version