समाजवादी पार्टी के अलग होने के बाद अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव सक्रिय हो चुके है। उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले में अपनी पार्टी की इकाई का गठन करने में लगे शिवपाल सिंह यादव 9 दिसंबर को लखनऊ में संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली करेंगे। उनको भरोसा है कि इतनी भीड़ जुटेगी कि मैदान छोटा पड़ जाएगा। इसी के तहत 1090 चौराहा से ऐशबाग तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसे पूर्व सांसद भगवती सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यातायात नियमों की उड़ी धज्जियाँ :

समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल यादव इन दिनों अपनी सक्रियता बढ़ाने में लगे हुए हैं। इसी के तहत अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल यादव 9 दिसंबर को जन आक्रोश रैली करने जा रहे हैं।

shivpal yadav new party

इसी के तहत लखनऊ में प्रसपा ने बाइक रैली का उदघाटन किया जिसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। हैरानी की बात रही कि इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस रैली को सपा के पूर्व सांसद/मंत्री भगवती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

shivpal yadav new party

9 दिसंबर को है प्रसपा की रैली :

शिवपाल सिंह यादव ने कहा हुआ है कि हम 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली करेंगे। हम संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली से केंद्र व राज्य सरकार को बड़ा संदेश देंगे। इस रैली में हमारे साथ बहुजन मुक्ति पार्टी भी रहेगी। हम बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे।

shivpal yadav new party

शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां पर महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। भाजपा पर अब किसी भी मतदाता को भरोसा नहीं रह गया है।

shivpal yadav new party

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें