नोएडा डीएनडी फ्लाई-वे से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में आज सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने आज नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) की याचिका स्टे देने से मना कर दिया। DND पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि टोल फिलहाल फ्री रहेगा। कोर्ट ने CAG को ऑडिट करने को कहा है कि प्रोजेक्ट बनाने में कितना खर्च आया और कंपनी कितना पैसा वसूल चुकी है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखने का फैसला सुनाया है।
  • SC ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया हैय़
  • इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने डीएनडी को लेकर कैग को 4 हफ्ते में अपनी ऑडिट रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
  • कोर्ट के आदेश के बाद कैग नोएडा टोल ब्रिज कंपनी के अकाउंट का ऑडिट करेगी।

हाईकोर्ट ने दिया था टोल फ्री करने का आदेशः

  • इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने DND टोल पर से टैक्स देने की सुविधा को खत्म कर दिया था।
  • कोर्ट ने यह फैसला नोएडा की एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिया था।
  • साथ ही कोर्ट ने कहा था कि, DND पर आज से कोई टैक्स न दे।
  • कोर्ट ने आगे कहा कि, लागत से ज्यादा पैसा वसूल किया जा चुका है।
  • साथ ही सख्त निर्देशों के साथ कोर्ट ने कहा है कि, अब जनता से DND पर पैसा न लिया जाये।
  • इसके अलावा कोर्ट ने ये भी कहा है कि, PPP मॉडल के तहत कुछ अफसरों ने साजिश की थी।

409 करोड़ की सड़क पर दिखाया 3200 करोड़ का खर्चः

  • यही नहीं 409 करोड़ की लागत से बनी सड़क पर 3200 करोड़ खर्च दिखाया गया।
  • आरोपियों की साजिश 2070 तक टोल टैक्स वसूलने की थी।
  • इस प्रकरण में यूपी सरकार और दिल्ली सरकार के तत्कालीन अफसरों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।
  • इन लोगों ने डीएनडी की कंपनी NTBCL को 100 एकड़ जमीन दी थी।
  • ऑफिस के लिए दी गई इस जमीन को दूसेर उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया।
  • इस वक्त जमीन की कीमेत 2,000 करोड़ा रूपये बताई जा रही है।
  • यहीं नहीं आरोपी प्रतिदिन का टोल कलेक्शन 25 लाख रूपये दिखा रहें थे।
  • जबकि एक एनजीओं के सर्वे में खुलासा हुआ है कि रोजाना 60 लाख का टैक्स वसूला जा रहा था।
  • इन लोगों ने वसूली की अवधि बढ़ाने के लिए टोल टैक्स के कलेक्शन को कम करके दिखाया।
  • जिससे की 2070 तक डीएडी पर अरबों रूपये की वसूली की जा सके।

टोल मुक्त हो DND- इलाहाबाद हाई कोर्ट!

पूरी लागत निकलने के बाद भी जारी है वसूलीः 

  • डीएनडी अपनी इनकम के नाम पर आयकर वालों को कई सालों से कोई टैक्स नहीं दे रहा है।
  • डीएनडी ने अब तक टैक्स के नाम पर लोगों से अरबों वसूल कर लिए हैं।
  • सुंदर, सपाट और शानदार डीएनडी की कहानी में कई झोल हैं।
  • जमीन से लेकर टैक्स तक कई सवाल हैं।
  • लेकिन इन सवालों के जवाब देने के लिए डीएनडी का कोई अधिकारी सामने आया ही नहीं।
  • 7 फरवरी, 2001 को नोएडा डीएनडी शुरू हुआ था।
  • डीएनडी की कुल लंबाई 9.2 किलोमीटर है।
  • नोएडा की तरफ से 31 और मयूर विहार की तरफ से 11 टोल प्लाजा हैं।
  • जहां से डीएनडी पर रोजाना 2 लाख 20 हजार के करीब वाहन गुजरते हैं।
  • जिनसे टैक्स के रूप में डीएनडी को रोजाना 27 लाख रूपए मिलते हैं।
  • प्रतिदिन हो रही कमाई के हिसाब से कपंनी अब तक अपनी पूरी लागत वसूल कर चुकी है।
  • लेकिन इसके बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि कंपनी अपनी लागत वसूल करने के बाद भी लोगों से टैक्स क्यों वसूल रही है।
  • वैसे अब आयकर विभाग इस पूरे मामले पर नजर बनाए है कि डीएनडी के लिए कितनी जमीन थी, डीएनडी कितने में तैयार हुआ और कितना बचा हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें