प्रदेश में स्वच्छ मिशन को लेकर जिस तरह सीएम सख्त नज़र आ रहे है वही उनके मंत्री भी स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं छोड़ रहे है। राजधानी में प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों के साथ प्रमुख सचिव नगर विकास कुमार के साथ नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद है। बैठक में प्रदेश को स्वच्छ किस तरह बनाया जाये इस पर चर्चा चल रही है। वही मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी नगर आयुक्तों को सख्त निर्देश दिए है की स्वछता पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाये। साथ ही सभी वार्डो को ओडीएफ मुक्त बनाना है। वही दूसरी तरफ सुरेश खन्ना ने बताया की जिस नगर निगम में सफाई रहेगी उसे इनाम भी मिलेगा।

बैठक में स्वच्छता से जुडी समस्याओं पर हुई चर्चा-

  • आपको बता दे की अभी कुछ दिन पहले सीएम लखनऊ के राम मोहन वार्ड स्थित बालू अड्डे पर अचानक पहुंच गए थे।
  • वहां पर गन्दगी देखकर सीएम ने खुद ही झाड़ू उठा ली और सफाई करने लगे साथ ही कार्यवाहक मेयर सुरेशचंद्र अवस्थी को फटकार भी लगायी थी।
  • मुख्यमंत्री ने झाडू लगाकर प्रदेश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के बाद नगर निगम के अफसरों से पूछा कि आखिर लखनऊ शहर इतना गंदा क्यों है?
  • उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले नालियों की सारी सिल्ट (जमी हुई गंदगी) निकाली जाए।
  • अगर ऐसा नहीं होगा तो गंदा पानी उफान के साथ सड़कों पर बहेगा।
  • हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाए। लोगों से कहा जाए कि वे गंदगी को सड़कों पर ना फेंकें
  • लखनऊ के जल निगम गेस्ट हाउस में हो रही बैठक में मुख्या बिन्दुओ पर चर्चा हुई।
  • जिसमे वेस्ट मटेरियल, कूड़ा प्रबंधन और शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने में आ रही तमाम समस्याओं को लेकर चर्चाए हुई।
  • नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी नगर निगमों की वित्तीय स्तिथि मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें