केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ गृह मंत्री ने गोमती नगर टर्मिनल विस्तार का शिलान्यास किया। जिसके बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

पीएम मोदी ने रेल विभाग को प्राथमिकता दी:

  • केंद्रीय रेल मंत्री शुक्रवार को लखनऊ के दौरे पर थे।
  • कार्यक्रम में रेल मंत्री के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मनोज सिन्हा और रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थी।
  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में रेल मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे को प्राथमिकता दी है।

[ultimate_gallery id=”33040″]

इन परियोजनाओं की हुई शुरुआत:

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ को कई रेल परियोजनाओं की सौगात दी।
  • गोमती नगर टर्मिनल विस्तार के शिलान्यास के साथ ही रेल मंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास किया।
  • इसके साथ ही विभूतिखण्ड के प्रवेश गेट का शिलान्यास भी किया गया।
  • सुरेश प्रभु ने लखनऊ जंक्शन के एस्केलेटर का भी शुभारम्भ किया।
  • इसके साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पिपराघाट के नए रेलब्रिज का भी उद्घाटन किया।

आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर रेललाइन की आधारशिला:

  • सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर नई रेललाइन की आधारशिला भी रखी।
  • इसके साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन को लिफ्ट की भी सौगात दी गई।
  • वहीँ सुरेश प्रभु ने चारबाग यार्ड रिमॉडलिंग का भी शुभारम्भ किया।
  • इसके साथ ही लखनऊ-कानपुर फोर लाइन की आधारशिला भी रखी गयी।
  • सुरेश प्रभु ने ऐशबाग रेलवे स्टेशन प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें