पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब राजनीतिक दलों में उसका श्रेय लेने की होड़ मच गयी है। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को कई दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए प्रचारित करने में जुट गये हैं। मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के होर्डिंग के बाद अब समाजवादी पार्टी का पोस्टर भी नजर आने लगा है। सपा की तरफ से सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय मुलायम सिंह यादव को दिया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर में स्ट्राइक की सफलता के लिए मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए पोस्टर और होर्डींग लगाये गये हैं।

  • यूपी में चुनाव नजदीक ही हैं और अब सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सूबे की राजनीति गर्मा गयी है।
  • पिछले दिनों मुजफ्फरनगर और मेरठ में भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक पर एक होर्डिंग लगाया गया था।
  • इसमें पीएम मोदी के साथ भाजपा सांसद संजीव बालियान और सदर विधायक को सर्जिकल का श्रेय दिया गया।
  • इस होर्डिंग पर लिखा था- ‘हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे।
  • बन्दूक हमारी होगी और गोली भी हमारी ही होगी, बस जगह तुम्हारी होगी।
  • इसके बाद अब समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने शहर के मुख्य चौराहे पर एक पोस्टर लगवाया है।
  • पोस्टर में लिखा है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना और मुलायम सिंह जी को धन्यावाद और हार्दिक बधाई।
  • पोस्टर में लिखा है कि मुलायम की सलाह पर ही भारत सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक किया।
  • मलिक का दावा है कि इस मसले पर मुलायम सिंह यादव जी की बात मोदी जी से हुई थी।
  • सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर पुरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाली हमारी सेना हीरो है।

पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी वापस ले भारत- मुलायम

मायने रखती है मुलायम की सलाहः

  • शमशेर ने बताया, इसमें उसमें भारतीय सेना को पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की बधाई दी गई है।
  • खुद नेताजी ने कहा था की आप पाकिस्तान पर सर्जिकल अटैक कीजिए, हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं।
  • नेताजी की सलाह बहुत मायने रखती है, क्योंकि वो पूर्व रक्षा मंत्री है और राजनीति के बहुत बड़े नेता हैं।
  • हम चाहते हैं कि सेना पर राजनीति ना हो, यह देश का मुद्दा है।
  • लेकिन भाजपा खराब राजनीती के तहत सर्जिकल का श्रेय लूट रही है।
  • हमने तो बस आदरणीय नेता जी को और भारतीय सेना को बधाई दी है।

पार्टी का संकट टालने को मुलायम ने निकाला नया फार्मूला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें