राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने आज उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अपनी चिंता जाहिर की है। इस दौरान सुषमा ने कहा कि उन्हें यूपी आने से डर लगता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

  • सुषमा यहां आगरा में पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुईं नाजिया से मिलने गईं थीं।
  • मालूम हो कि नाजिया ने पिछले साल 7 अगस्त को एक बच्ची का अपहरण होने से बचाया था।
  • जिसके बाद नाजिया को पि‍छले दि‍नों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अक्षय कुमार के हाथों वीरता पुरस्‍कार मिला था।
  • नाजिया को इस बहादुरी के लिए सीएम ने महिला दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई सम्मान दिया था।
  • सीएम के हाथों सम्मानित होने के बाद नाजिया के हौसले बुलंद हो गयें।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को नहीं मिलने दिया पीड़ित महिला और बच्ची से!

क्या है मामलाः

  • इसके बाद एक मामले में पुलिस ने नाजिया और उसके परिजनों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया था।
  • दसअसल नाजिया के घर के पास ही कुछ दबंग सट्टे का कारोबार करते थे।
  • नाजिया ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी।
  • इसके बाद पुलिस ने दबंगों का साथ देते हुए उल्टे नाजिया पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
  • पुलिस का साथ मिलते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए।
  • अपराधियों ने भी उसे बीच रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की।
  • पुलिस की इस करतूत का खुलासा तब हुआ जब मामला मीडिया में आया।
  • पीड़िता ने सीएम को ट्विट कर मदद की गुहार लगायी थी।
  • जिसके बाद दबाव में पुलिस ने उस पर से चोरी का मामला हटाया।
  • मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ लूट की धाराओं मे मामला दर्ज किया।
  • पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की।
  • पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपी खुलेआम घूमते हैं और उसे व उसके परिवार को धमकाया जाता है।

वीडियोः टिकट बंटवारे को लेकर महिला आयोग की सदस्य को सपाईयों ने जमकर पीटा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें