गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में “स्वच्छता मैराथन” का आयोजन किया गया। इस मैराथन के जरिये भाजपा पूरे प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस मैराथन के जरिये भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ भी बनाने के प्रयास कर रही है। (swachchhata marathon)

  • बताया जा रहा है कि इसी के कारण भाजपा ने हर जिले की मैराथन में अपने मंत्री, सांसद, विधायक और बड़े भाजपा नेताओं को बतौर मुख्य अतिथि बनाकर भेजा और इस मैराथन की शुरुआत कराई।
  • लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने खुद इस स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

SSB के जवानों ने साफ की विजयपुर गांव की गंदगी

हर जिले में दो घंटे चला “स्वच्छता मैराथन”

  • बता दें कि उत्तर प्रदेश में 653 नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और 8500 वार्ड हैं।
  • भाजपा की तरफ से पूरे देश भर में स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर से चलाया जा रहा है।
  • इस अभियान का समापन गांधी जयंती दो अक्टूबर को हो रहा है।
  • भाजपा इस बार जनता के बीच पैठ बनाने के लिए “स्वच्छ भारत अभियान” और सफाई का सहारा ले रही है।
  • जानकारी के लिए बता दें कि ये मैराथन सोमवार को हर जिले में दो घंटे चली।
  • इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने और स्वच्छता रखने और रखवाने के लिए शपथ दिलाई गई।
  • ताकि प्रदेश के हर घर में सफाई के प्रति जागरूकता फैले।

हर जिले में मुख्य अतिथि भाजपा के एक बड़ा नेता

  • भाजपा ने स्वच्छता मैराथन में हर जिले में एक बड़े नेता को कार्यक्रम की कमान सौंपी थी।
  • ये नेता केंद्र और प्रदेश सरकार की खूबियों और आगे की नीतियों की जानकारी के बारे में जानकारी दे रहे थे।
  • भाजपा “स्वच्छता मैराथन” अभियान के समन्वयक पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेंद्र तिवारी को बनाया गया।

“स्वच्छता मैराथन” में CM ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

पश्चिमी यूपी में इनको मिली जिम्मेदारी

  • रामपुर में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • शामली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश राणा को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • गौतमबुद्धनगर कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बागपत में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • सम्भल में राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बिजनौर में प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विजयपाल सिंह तोमर को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • मुजफ्फरनगर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • गाजियाबाद में मंत्री अतुल गर्ग को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • हापुड़ में प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई। (swachchhata marathon)

चरखा चलाते हुए बोले सीएम योगी- खादी को बढ़ावा दे रही सरकार

आगरा क्षेत्र में इनको मिली जिम्मेदारी

  • आगरा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • मथुरा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • पीलीभीत कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बदायूं प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • फिरोजाबाद में राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • एटा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • अलीगढ़ में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • हाथरस में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • मैनपुरी राज्यमंत्री गिरीश यादव को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • कासगंज में राज्यमंत्री सुरेश पासी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बरेली में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठकको कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई। (swachchhata marathon)
  • शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।

मुहर्रम जुलूस के ताजिये में उतरा करंट, 20 झुलसे

अवध क्षेत्र में इनको दी गई कार्यक्रम की जिम्मेदारी

  • लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • रायबरेली में कैबिनेट मंत्री नन्दकुमार गुप्ता “नन्दी” को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • सीतापुर में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • लखीमपुर में राज्यमंत्री गुलाबो देवी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • हरदोई में स्वतत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • अम्बेडकर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बाराबंकी में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • फैजाबाद में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • उन्नाव में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बलरामपुर में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • बहराइच में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
  • गोण्डा में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई। (swachchhata marathon)

गांधी जयंती 2017 पर हापुड़ में सफाई का रियलिटी चेक

बुन्देलखण्ड और कानपुर क्षेत्र में इन्होंने संभाली कमान

  • कानपुर महानगर दक्षिण में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • कानपुर ग्रामीण में अर्चना पाण्डेय ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • इटावा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • कन्नौज में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • फर्रूखाबाद में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • औरैया में राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • जालौन में राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • ललितपुर में प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • झांसी में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप ‘”मोती सिंह” ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • बांदा में कैबिनेट मंत्री धर्म पाल सिंह ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • महोबा में प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • चित्रकूट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • हमीरपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल “मन्नू कोरी’” ने कार्यक्रम की कमान संभाली। (swachchhata marathon)

वीडियो: मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, आगजनी-लाठीचार्ज और पथराव में कई घायल

काशी क्षेत्र इन नेताओं ने संभाली कार्यक्रम की कमान

  • वाराणसी में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • गाजीपुर में पूर्व मेयर शिवनाथ यादव ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • प्रतापगढ़ में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • भदोही में प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • मिर्जापुर में प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • सोनभद्र प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र्र सिंह पटेल ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • सुल्तानपुर में प्रदेश मंत्री गोविन्द नरायण शुक्ल ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • अमेठी में राज्यमंत्री मोहसिन रजा एवं प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • इलाहाबाद में पूर्व विधायक अशोक धवन एवं विधायक अरूण पाठक ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • चन्दौली में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • कौशाम्बी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की कमान संभाली।

(swachchhata marathon)

वीडियो: मासूम से अश्लीलता करने वाला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

गोरखपुर क्षेत्र में इन भाजपा नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी

  • गोरखपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री एवं पूर्व सांसद राम सकल ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • संतकबीर नगर में अध्यक्ष युवा मोर्चा सुब्रत पाठक ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • बस्ती में प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • सिद्धार्थनगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • मऊ में प्रदेश मंत्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • बलिया में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • महराजगंज में प्रदेश मंत्री सन्तोष सिंह ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • देवरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • कुशीनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली।
  • आजमगढ़ में विधायक दयाराम चौधरी ने “स्वच्छता मैराथन” कार्यक्रम की कमान संभाली। (swachchhata marathon)

वीडियो: डासना देवी मंदिर में महिला ने की फायरिंग, महंत बोले कोई गलत बात नहीं

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें