रविवार 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘स्वच्छता ही सेवा'(swachhta hi seva) अभियान कार्यक्रम के रूप में मनाने का फैसला किया था। जिसके तहत यूपी भाजपा के पदाधिकारी रविवार को प्रदेश भर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह सभी कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू हो चुके हैं। कार्यक्रम के तहत उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली जिले के दौरे पर पहुंचे चुके हैं।
सुबह 7.50 बजे बरेली पहुंचे उप-मुख्यमंत्री(swachhta hi seva):
- भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मना रही है।
- जिसके तहत पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
- इसके साथ ही पार्टी ने हर प्रदेश के पदाधिकरियो को अपने-अपने क्षेत्र में भेजा है।
- जिसके तहत उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली जिले में पहुंच चुके हैं।
- जहाँ सुबह 9 बजे उप-मुख्यमंत्री हारुनगला बरेली में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
सर्किट हाउस में बैठक(swachhta hi seva):
- उप-मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।
- बैठक के बाद दोपहर 2.05 बजे उप-मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
- अपने दौरे के तहत उप-मुख्यमंत्री अस्पतालों और प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगे।
- इसके साथ ही उप-मुख्यमंत्री दो गाँवों का भी निरीक्षण करेंगे।
ये भाजपा पदाधिकारी होंगे यहाँ(swachhta hi seva):
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: वाराणसी
- उप-मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा: झाँसी
- केशव प्रसाद मौर्य: बरेली
- यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय: गाजियाबाद
- श्रीकांत शर्मा: मथुरा
- आशुतोष टंडन: लखनऊ
- सूर्य प्रताप शाही: देवरिया
- सुरेश खन्ना: शाहजहांपुर
- रीता बहुगुणा जोशी: कानपुर देहात
- एसपी सिंह बघेल: फिरोजाबाद
- सुरेशा राणा: संभल
- स्वाति सिंह: सिद्धार्थनगर