उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सूबे की राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है।

2.30 बजे शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस:

  • उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की सूबे की राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गयी है।
  • प्रेस कांफ्रेंस की अध्यक्षता बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे।

बसपा को बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी पार्टी:

  • बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़ दिया है।
  • उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी सूचना दी।
  • उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर अम्बेडकर के सपनो को बेचने का भी आरोप लगाया।
  • इसके अलावा उन्होंने टिकटो की नीलामी के बारे में कहा कि, बसपा टिकट नीलामी के कारण ही 2012 का चुनाव हारी थी और 2017 में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
  • बसपा छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि, पार्टी में घुटन महसूस कर रहा था।
  • इतना ही नहीं उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर दलित के सपनों का पलीता करने का भी आरोप लगाया।
  • इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, मायावती अंदर अंदर भाजपा को मजबूत कर रही हैं।

सपा में हो सकते हैं शामिल:

  • बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
  • साथ ही सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हो सकते हैं।
  • ऐसा माना जा रहा है कि, 27 जून को होने वाले यूपी सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार में स्वामी प्रसाद मौर्य को मंत्री बनाया जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें