बसपा के पूर्व बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने आज मंच से बसपा पर निशाना साधा है।

सदस्य बनने के बाद आज पहुंचे लखनऊ:

  • बहुजन समाज पार्टी के पूर्व बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
  • भाजपा के सदस्य बनने के बाद बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंचे।
  • जहाँ भाजपा कार्यालय में उन्होंने मंच से अपना संबोधन किया।
  • मंच पर उनके साथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
  • गौरतलब है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने सदस्यता दिलाई गयी थी।

क्या कहा स्वामी प्रसाद मौर्य ने:

  • मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को सूबे की राजधानी पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को अग्रज बताया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने बसपा से आये नेताओं का नाम लेकर उन्हें संबोधित किया।
  • इस दौरान उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, बहुजन समाज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये भीड़ बता रही है कि, बसपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें