उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का सिर कुछ शरारती तत्वों द्वारा धड़ से अलग कर दिया गया था, जिसके तहत स्वामी विवेकानन्द की बिना सर की प्रतिमा प्रशासन की राह देख रही है, लेकिन प्रशासन इन दिनों प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव 2017 में व्यस्त है, साथ ही निकाय चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता सक्रिय होने के चलते भी प्रशासन मजबूर है।

निकाय चुनाव से पहले किया गया था सिर धड़ से अलग:

  • उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सिर को कुछ शरारती तत्वों द्वारा धड़ से अलग कर दिया गया था।
  • गौरतलब है कि, स्वामी विवेकानंद की यह प्रतिमा भदोही जिले के भदोही जौनपुर रोड स्थित नई बाजार चौराहा पर स्थित है।
  • दरअसल यह प्रतिमा निकाय चुनाव से पहले खंडित की गयी थी।
  • इससे पहले की प्रशासन इस प्रतिमा की मरम्मत करा पाता,
  • उससे पहले ही प्रदेश में निकाय चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी थी।
  • जिसके बाद प्रशासन के हाथ आदर्श आचार संहिता के हटने तक बंधे हुए हैं।

1 दिसंबर के बाद ही हो पायेगी की प्रतिमा की मरम्मत:

  • सूबे में निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता सक्रिय है।
  • जिसके चलते आगामी 1 दिसंबर तक प्रतिमा का मरम्मत कार्य नहीं हो सकता है।
  • गौरतलब है कि, 1 दिसम्बर को निकाय चुनाव का परिणाम घोषित किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें