हमीरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सेवा सप्ताह की शुरुआत झाड़ू उठाकर की। स्वतंत्र देव सिंह ने सबसे पहले शहीद स्मारक में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।

  • इसके बाद उन्होंने मलिन बस्ती में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से आतंकवाद, नक्सलवाद प्रेरणा ले और शांति के मार्ग ग्रहण करें।
  • उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को अकेले सरकार ही नहीं साकार कर सकती
  • इसके लिए समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर इसमें सहभागी बनना चाहिए।
  • इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया व खाद एवं रसद राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह व नगरपालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह बनाने का फैसला किया है।

इसके तहत देशभर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

  • रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, गरीब एवं असहाय लोगों की मदद की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता जनता से और अधिक जुड़ेंगे जिससे कार्यकर्ताओं का विकास होगा और वे आमजन की समस्याओं को आसानी से समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास कर सकेंगे।
  • सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी एनजीओ, स्वयं सहायता समूह में कार्य करने वाले लोगों को आगे आना चाहिए और आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए तभी जाकर स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा।
  • इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें