उत्तर प्रदेश में चल रहे गाली प्रकरण में राहुल महाजन ने राजधानी लखनऊ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। गौरतलब है कि, दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहने वाली थी, लेकिन कांफ्रेंस से पहले स्वाति सिंह की बेटी की तबियत बिगड़ जाने के कारण उन्हें जाना पड़ा।

मेरियट होटल में हुई प्रेस कांफ्रेंस:

  • सूबे के ताजा गाली प्रकरण के तहत पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह और उनके समर्थन में लखनऊ पहुंचे एक्टर राहुल महाजन एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करना था।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल मेरियट में आयोजित की गयी थी।

https://www.youtube.com/watch?v=NYC4OtP-ZdY&feature=youtu.be

स्वाति सिंह नहीं हुई शामिल:

  • आज गोमतीनगर के मेरियट होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में स्वाति सिंह और अभिनेता राहुल महाजन प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे।
  • लेकिन, कांफ्रेंस से पहले ही स्वाति सिंह को वहां से जाना पड़ा।
  • दरअसल, स्वाति सिंह की 12 साल की लड़की की तबियत अचानक ख़राब हो जाने के कारण उन्हें वहां जाना पड़ा था।

प्रेस कांफ्रेंस:

  • प्रेस कांफ्रेंस में राहुल महाजन ने कहा कि, वो कोई संस्था नहीं हैं और न ही सरकार हैं। उनसे जितना हो सकता है वो कर रहे हैं।
  • इसके बाद उन्होंने कहा कि, जहाँ सरकार कुछ नहीं कर पा रही है वहां अकेला राहुल क्या कर लेगा? उन्होंने ये भी कहा कि, वो सिर्फ आवाज़ उठा सकते हैं, बाकि काम लोगों और समाज का है।
  • इस दौरान एक पत्रकार के भाजपा नेता दयाशंकर सिंह से मिलने के सवाल पर राहुल महाजन ने कहा कि, मेरा उनसे क्या सम्बंध, मेरी कोई बात नहीं हुई है।
  • राहुल महाजन बोले कि, पास्को एक्ट के लिए लीगल एडवाइस लेकर कार्यवाही करेंगे, उन्होंने ये भी कहा कि, पेश करो पेश करो जैसे बयान से पर्सनली आहत हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें