उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने एक बियर शॉप का उद्घाटन किया था। उद्घाटन करते हुए मंत्री स्वाति सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। सिर्फ ही नहीं बल्कि बियर शॉप के उद्घाटन में कई जिलों के पुलिस कप्तान भी मौजूद रहे थे।

मंत्री-अफसरों ने सामूहिक रूप से किया उद्घाटन:

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने एक बियर शॉप का उद्घाटन किया।
  • इस उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर में ‘बी द बियर’ शॉप में किया गया था।
  • इतना ही नहीं एक तरफ मौजूदा समय में जहाँ उत्तर प्रदेश जर्जर कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है।
  • वहीँ सूबे के कई जिलों के कप्तान भी बियर शॉप के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • जिनमें उन्नाव जिले की एसपी नेहा पाण्डेय,
  • रायबरेली जिले के एसपी गौरव सिंह और,
  • वरिष्ठ PCS विशाल सिंह भी उद्घाटन कार्यक्रम में जोर-शोर से शामिल हुए थे।

आईजी रेंज ने माँगा स्पष्टीकरण:

  • विवादित मंत्री स्वाति सिंह के साथ बियर शॉप के उद्घाटन कार्यक्रम में कई जिलों के कप्तान भी मौजूद रहे थे।
  • जिसके बाद आईजी जोन ने मामले में सख्ती दिखाने का प्रयास किया है।
  • उन्होंने उन्नाव और रायबरेली के कप्तानों से बियर शॉप के कार्यक्रम में उपस्थित रहने का स्पष्टीकरण माँगा है।

स्वाति सिंह ऐसे करेंगी महिला कल्याण:

  • सूबे में बीते कई दिनों से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा शराब बंदी की मांग की जा रही है।
  • साथ ही महिलाओं द्वारा इसके लिए पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किये गए थे।
  • जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी तरह न सही लेकिन शराब पर नियंत्रण की बात कही थी।
  • लेकिन योगी सरकार की मंत्री बियर शॉप का उद्घाटन कर खुद ही मुख्यमंत्री योगी के संबोधन को धता बता रही हैं।
  • साथ ही यह सवाल उठता है कि, मंत्री स्वाति सिंह ऐसे ही सूबे की महिलाओं का कल्याण करेंगी?

जर्जर कानून-व्यवस्था ऐसे सुधारेंगे पुलिस अफसर:

  • यूपी मौजूदा समय में सबसे अधिक जर्जर कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है।
  • लेकिन राजधानी के आस-पास के जिलों के कप्तान बियर शॉप के उद्घाटन में मौजूद रहे।
  • जिसके बाद ये सवाल जहन में आता है कि, क्या कानून-व्यवस्था ऐसे सुधारी जाएगी?
  • हालाँकि, आईजी जोन ने कप्तानों से स्पष्टीकरण माँगा है कि, वे बियर शॉप में क्यों मौजूद थे।
  • लेकिन सवाल ये है कि, क्या सिर्फ स्पष्टीकरण मांग लेने से काम चल जायेगा?

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें