राजधानी लखनऊ में 10 और नये मरीजों में स्वाइल फ्लू की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक इस साल अब तक करीब  42 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जिन 10 नये मरीजों का पता चला है। उनमें से छह मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं और बाकि क्रमशः एक -एक उन्नाव, कानपुर, बाराबंकी, और लखीमपुर के हैं। यह जानकारी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गयी है।

ये भी पढ़ें :हेपेटाइटिस जागरुकता के लिए छात्राओं ने चलाया अभियान!

 स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे जागरूक

  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
  • बावजूद इसके मरीजों की संख्या में कमी आने की बजाए लगातार इजाफा हो रहा है।
  • स्वाइन फ्लू के इन नए छह मरीजों में लखनऊ की पूनम पांडेय 28 वर्ष राजाजीपुरम की हैं।
  • शबाना खातून (35) एसजीपीजीआई कैम्पस की रहने वाली हैं।
  • सुलोचना (51), सावित्री शुक्ल (23)  और सुषमा कुमारी (30) गोमती नगर की हैं।
  • वही सचिन कुमार कश्यप (23)  इस्माइल गंज के रहने वाले हैं।
  • इनके अलावा आशीष दीक्षित (45) कानपुर के रहने वाले हैं जो की रीजेन्सी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
  • कुसुमलता (60)उन्नाव की रहने वाली, राम सागर (44) बाराबंकी के रहने वाले ओर शैली सक्सेना (39) लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं।
  • शैली सक्सेना की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है वह मिडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।
  • सीएमओ के अनुसार सभी मरीजों के परिजनों को सफाई के लिए जागरूकता प्रदान की गयी है।
  • मरीजों को आराम करने और आइसोलेट रहने की सलाह दी गयी है।
  • इसके अतिरिक्त शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी फल, सब्जियां खाने की सलाह दी गयी है।

ये भी पढ़ें :कलयुगी बेटे ने मां और बहू को कुल्हाड़ी से काटा, मौत!

ये भी पढ़ें :बिहार के बाद अब यूपी में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें