राजधानी में स्वाइन फ्लू से रोजाना मरीजों की मौत हो रही है। ऐसे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 6 पहुच चुकी है। वही स्वाइन फ्लू के 60 नए मरीजों में पुष्टि भी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो अभी तक कुल 220 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। अब एक साथ 60 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि ने एक बार विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फुला दिए हैं।

ये भी पढ़ें :नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग चलायें संयुक्त अभियान!

बढ़ रहें हैं मरीज

  • राजधानी में स्वाइन फ्लू दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है।
  • मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकार तक चिंतित है।
  • रोकथाम के लिए तमाम प्रयास जारी है, मगर प्रयास सफल होते नही दिख रहे हैं।
  • गौरतलब है कि सरकार द्वारा स्वाइन फ्लू की जांच व इलाज के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
  • मगर पीजीआइ में नि:शुल्क जांच की सुविधा नही मिल रही है।
  • वही kgmu में भी स्वाइन फ्लू जांच की किट का अभाव कभी भी हो सकता है।
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिवारीजनों को टैमी फ्लू दवा दी।

ये भी पढ़ें : अब प्रदेश के गरीबों को मिल सकेगा सस्ता इलाज!

  • साथ ही मरीजों को आइसोलेट रहने के तरीके बताये।
  • सिविल अस्पताल में सदर की भर्ती एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई।
  • युवती में स्वाइन फ्लू की लक्षण दिख रहे थे। जिसके चलते सिविल अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया था।
  • जहां उसकी रास्ते में मौत हो गयी। बीते एक माह से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में लगातार नमी बनी हुई है।
  • जिसके चलते लगातार स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें :कस्टोडियल डेथ के मामले सामने आये हैं- पीसी घोष

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें