राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। केजीएमयू के मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक और गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गयी। महिला सीतापुर निवासी बताई जा रही है। बीते गुरुवार को ही इस गर्भवती महिला को केजीएमयू मेें भर्ती कराया गया था। वही 48 अन्य लोगों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें :स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला जारी!

54 जिलों में 165 नये मरीज मिले

  • राजधानी सहित आस-पास के जिलों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है।
  • गुरुवार को दो और गर्भवती महिलाओं को स्वाइन फ्लू से पीड़ित से केजीएमयू के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
  • जिसमें से एक गर्भवती महिला जो की सीतापुर की रहने वाली थी की हालत गंभीर थी।
  • शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उस गर्भवती महिला की मौत हो गई।
  • आपको बता दें कि इससे पहले भी जानकारी के मुताबिक तीन गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : अस्पताल से बच्चा लेकर भागी महिला, फिर हुआ ऐसा

  • और ये सभी गर्भवती महिलाएं स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी जिनका इलाज चल रहा था।
  • प्रतिदिन स्वाइन फ्लू के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
  • कुछ इसी तरह के हालात पूरे उत्तर प्रदेश में बने हुए हैं।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 2049 मरीजों में अब तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
  • प्रदेश के 54 जिलों में शुक्रवार को 165 नये मरीजों में स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आया है।
  • जबकि राजधानी लखनऊ में 48 नये मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
  • पूरे प्रदेश में जनवरी से अब तक 2049 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई हैं।
  • इनमें से सबसे अधिक संख्या राजधानी लखनऊ की है।
  • लखनऊ में अब तक 1266 मरीज मिले हैं। जिनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • जबकि प्रदेश भर में 43 मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :अब तक 1200 मरीजों में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें