राजधानी में स्वाइन लू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन कुछ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है। बुधवार को तीन नये मरीजों में इन्फ्लुएंजा एच1एन1 पॉजीटिव पाया गया। इसके साथ ही, राजधानी में अब तक स्वाइन लू से ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 18 पहुंच गई है। स्थिति यह कि स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी यह स्थिति बनी हुई है। हर दिन cmo की टीम विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच कर रही है। बावजूद इसके स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका है।

ये भी पढ़ें : मानसून के साथ डेंगू भी पहुंचा UP, राजधानी में पहली मौत!

दो की हालत सामान्य

  • गोमती नगर के अलखनंदा अपार्टमेंट निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति में इन्फ्लुएंजा-ए एच1एन1 पॉजीटिव मिला।
  • परिजनों के मुताबिक, वह बीते दिनों कोलकता से वापस आए। दो दिन बाद बुखार आ गया।
  • सहारा अस्पताल से दवा ली तो आराम नहीं मिला।
  • फिर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।
  • सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। रोगी पहले से दमा के मरीज हैं।
  • लिहाजा उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
    बीमार होने वालों में दूसरे 43 वर्षीय व्यक्ति एलडीए कालोनी, कानपुर रोड के हैं।
  • परिजनों के अनुसार, बीते दिनों वह देवरिया गए और वहां से बस्ती होते हुए लखनऊ लौटे।
  • 10 जुलाई को खराश, हल्का बुखार, सांस लेेने में तकलीफ हुई।
  • स्थानीय डॉक्टर की दवा से आराम नहीं हुआ। अस्पताल में भर्ती होने के बाद जांच के लिए नमूना पीजीआई भेजा गया।
  • इसके बाद जांच में स्वाइन लू की पुष्टि हुई। रोगी की स्थिति सामान्य है।
    इनके अलावा, कुशीनगर के 32 वर्षीय व्यक्ति में भी स्वाइन लू पाया गया है।
  • वह पठानकोट में तैनात हैं। ईद पर लखनऊ आए थे। बीते दिनों अचानक बुखार आ गया।
  • कई बार डॉक्टर को दिखाने के बाद भीआराम नहीं मिला।
  • जांच कराई गयी तब खून की जांच में मलेरिया व टायफाइड की पुष्टि हुई।
  • उसके बाद नौ जुलाई को कमांड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
  • बाद में वहां पीजीआई भेजे गए सैंपल की जांच में इन्फ्लुएंजा-ए एच1एन1 पॉजीटिव मिला।

परिजनों को दी गई टैमी लू

  • उक्त मरीजों के परिजनों को सीएमओ की टीम ने उनके घर जाकर टैमी लू की दवा दी।
  • साथ ही रोगी के स्थान के आसपास साफ-सफाई के रखने को कहा गया।
  • साथ ही सभी को स्वाइन लू से संबंधित जागरूकता प्रदान की गई।
  •  प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मौसमी फल, सब्जियां खाने को बताया गया।

ये भी पढ़ें : 30 साल पुराना लखनऊ TCS सेंटर होगा बंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें