उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत गुरुवार को सैयद अहमद बुखारी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी मुस्लिमों के लिए परेशानी का कारण:

  • यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।
  • जिसके तहत अहमद बुखारी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के 5 साल के शासन में मुस्लिम सिर्फ परेशान हुए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा ने जो भी वादे मुस्लिमों के लिए किये थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया।
  • साथ ही बुखारी ने कहा कि, 5 साल के शासन के दौरान सपा ने मुस्लिमों को सिर्फ नाइंसाफी, बेरोजगारी, 400 से ऊपर दंगे दिए हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि, अख़लाक़ और जिया-उल-हक़ की हत्याएं भी शामिल हैं।

2012 के घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं हुए:

  • अहमद बुखारी ने आगे कहा कि, सपा ने 2012 के घोषणा पत्र के वादे भी पूरे नहीं किये हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी राजनैतिक दल से मुस्लिमों को डरने की जरुरत नहीं है।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, राजनैतिक दलों को यह बात समझनी होगी कि मुस्लिम वोटर्स के सहयोग के बिना सत्ता दूर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें