उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में कल से प्रदेश सरकार द्वारा `ताज बैलून महोत्सव` का शुभारंभ किया गया है। और आज ही ताज बैलून फेस्टिवल में 13 नंबर गुब्बारे के विदेशी पायलट ने की कर्मचारी की पिटाई कर दी। यह सारी घटना मीडिया के कैमरे में कैद हुई।
क्या था पूरा मामला :
- आपको बता दें कि इस बार ताज बैलून फेस्टिवल में 13 देशों के 15 बैलून आये हुये हैं।
- शनिवार की सुबह पीएसी ग्राउंड में बैलून नंबर 13 में विदेशी पायलट का अपने भारतीय सहयोगी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
- सूत्रों के अनुसार यह विवाद बीती रात 13 नंबर बैलून में आई किसी तकनीकी खराबी को लेकर हुआ है।
- बैलून में शुक्रवार की रात आई खराबी पर दोनों ही पायलेट ने मिलकर सारी रात उसे ठीक करने का काम किया था।
- शनिवार की सुबह भारतीय सहयोगी से कुछ गलती हो जाने पर विदेशी पायलेट ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी।
- जब इस मामले की सूचना आयोजन समिति और पर्यटन विभाग को लगी तो सभी अधिकारी मौके पर पहुँच गये।
- और दोनों के बीच सुलह करा कर मामले को शान्त कर दिया गया।
कल भी हो चुका है हादसा:
कल तीन गुब्बारों की आपात लेंडिंग के दौरान भी हुआ था हादसा..तेज हवा के कारण .फेस्टिवल के दूसरे दिन 15 में से 9 बैलून ही उड़ सके। यह हादसा तब हुआ जब यात्री बैलून में सवार थे।
3 लोग हुए हादसे में घायल :
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से `ताज बैलून महोत्सव` की शुरूआत की गयी है।
- आज सुबह हुए इस हादसे में करीब 3 लोग घायल हो गए है जिसमे एक फोटोग्राफर शामिल है।
- जब बैलून ने उड़ान भरी तब ठीक था मगर अचानक बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गयी।
- पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि बैलून मे हवा का दबाव कम होने की वजह से हुआ है।
यह भी पढ़े : अब पुलिस की वसूली से मौत की भेंट चढ़ा छात्र, 6 घायल!
- वे बैलून के उड़ते समय सवार थे और किसी के घायल होने की बात से इनकार कर रहे है।
- आज हवा का बहाव काफी तेज होने के कारण 10 बैलून को ही उड़ान भरने की अनुमति मिली है।
- कल कितने बैलून उड़ान भरेंगे, इसका फैसला हवा के दबाव को देखकर किया जाएगा।
यह भी पढ़े : लखनऊ महोत्सव-2016 का उद्घाटन आज, देखिये तस्वीरें
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.