Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ताज महोत्सव का बदला थीम, भगवान राम की लीलाओं का होगा मंचन

उत्तर प्रदेश में सरकार परिवर्तन का असर ताज महोत्सव में देखा जा सकता है। योगी राज में पहली बार ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 27वीं बार आयोजित हो रहे इस वार्षिक ताज महोत्सव की थीम आयोजन समिति ने बदल दी है। ताज महोत्सव इस बार भगवान राम के नाम पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 

ढाई दशक से हर साल आयोजित होने वाले इस ताज महोत्सव में हमेशा मुगल काल की झलक दिखाई देती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि सूबे में बीजेपी की सरकार है और इसकी कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में है। ऐसे में मुगल थीम पर होने वाले इस महोत्सव के बदले राम पर आधारित नृत्य नाटिका से ताज महोत्सव का आगाज होगा।

अलग रंगत में होगा महोत्सव

10 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव हर साल की तरह इस बार भी 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा, जिसकी रंगत इस बार एकदम अलग होगी। महोत्सव की शुरुआत श्रीराम कला केंद्र की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटिका से होगी। जिसके जरिए जनता के सामने भगवान राम की लीलाओं का मंचन होगा।

 

राज्यपाल और योगी करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

ताज महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में आयोजित हो रहा है। 10 दिनों तक होने वाले इस ताज महोत्सव के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 18 फरवरी को उद्घाटन के मौके पर श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन तय किया है।

 

आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, लगेगा बालीवुड तड़का

उद्घाटन समारोह में श्रीराम आधारित लीलाओं का मंचन किया जाएगा तो वहीं 19 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 20 फरवरी को बालीवुड नाइट आयोजित की गई है। 21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी, 22 फरवरी को पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप पुराने गीतों पर आधारित कार्यक्रम पेश करेगा। 23 फरवरी को मुशायरा और 24 फरवरी को कवि सम्मेलन आयोजित की गई है। 25 से 27 फरवरी तक बालीवुड कलाकार महोत्सव में समां बांधेंगे। फिलहाल आयोजन समिति ने कलाकारों का नाम तय नहीं किया है।

 

हार्स शो को होगा आयोजन

ताज महोत्सव आयोजन समिति द्वारा 18 से 26 फरवरी तक ताजमहल के पार्श्व में बनाए गए नए पार्क में हार्स शो कराया जाएगा। एनसीसी के जिस बैंड ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर प्रस्तुति दी थी, उसका कार्यक्रम भी महोत्सव में होगा।
23 से 25 फरवरी तक शाम को इन्क्रेडिबल ताज कांसर्ट नाम से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 19 से 27 फरवरी के बीच सदर बाजार के मंच पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। सूरसदन में प्रतिदिन शाम को नाटकों का मंचन महोत्सव के दौरान किया जाएगा।सूरसदन में ही ब्रज की होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुति होगी। वहीं पालीवाल पार्क में 25 और 26 फरवरी को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बालीवुड कलाकार की प्रस्तुति भी शामिल है।

Related posts

चुनावी डंडा: पुलिस ने बरामद की 507 लीटर कच्ची शराब ,14 गिरफ्तार!

Mohammad Zahid
8 years ago

सांडी में रिश्तों का कत्ल, पत्नी को पति ने पीटा हुई मौत।

Desk
2 years ago

जसवंतनगर से शिवपाल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विजयी

Shashank Saini
7 years ago
Exit mobile version